Earthquake Today 26 March 2026: आज कहां भूकंप आया? भारत के आज दो राज्यों- महाराष्ट्र और मणिपुर में भूकंप आया है। सबसे पहले महाराष्ट्र के सांगली में रात एक बजे के बाद भूकंप आय़ा, उसके बाद मणिपुर में तड़के सुबह 3 बजे के बाद भूकंप के झटके लगे हैं। हालांकि दोनों ही राज्यों में आए भूकंप की तीव्रता कम थी, जिसके कारण जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पाकिस्तान में सुबह छह बजे के आसपास भूकंप आया है।
महाराष्ट्र के सांगली में आया भूकंप
भारत में 26 मार्च को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on March 26 In India)
| राज्य | भूकंप की तीव्रता | समय | गहराई | केंद्र |
| मणिपुर | 2.9 | 03:06:13 AM | 10 KM | चुराचांदपुर |
| महाराष्ट्र | 2.3 | 01:36:34 AM | 5 KM | सांगली |
दुनिया में 26 मार्च को कहां भूकंप आया? (March 26 Tremors Worldwide)
| देश | भूकंप की तीव्रता | समय | गहराई | केंद्र |
| पाकिस्तान | 4.6 | 5:56:57 AM | 92 KM | 30.387, 69.612 |
| अर्जेंटीना | 4.4 | 4:34 AM | 194 KM | साल्टा |
| रूस | 5.0 | 3:55 AM | 26 KM | कामचटका |
महाराष्ट्र और भूकंप: कितना संवेदनशील है यह राज्य?
महाराष्ट्र को आमतौर पर भूकंप के लिहाज से मध्यम जोखिम वाले क्षेत्र में रखा जाता है, लेकिन यहां समय-समय पर तेज झटके महसूस किए गए हैं। राज्य का अधिकांश हिस्सा दक्कन के पठार पर स्थित है, जहां जमीन अपेक्षाकृत स्थिर मानी जाती है। फिर भी कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां भूकंप का खतरा ज्यादा रहता है। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र विशेष रूप से भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माने जाते हैं। 1993 में लातूर और उस्मानाबाद में आए विनाशकारी भूकंप ने हजारों लोगों की जान ले ली थी और भारी तबाही मचाई थी। यह घटना दिखाती है कि स्थिर माने जाने वाले क्षेत्रों में भी अचानक बड़े भूकंप आ सकते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, महाराष्ट्र में भूकंप का मुख्य कारण जमीन के नीचे मौजूद पुराने भूगर्भीय दरारें (फॉल्ट लाइन) हैं, जो कभी-कभी सक्रिय हो जाती हैं। सरकार और आपदा प्रबंधन एजेंसियां अब भूकंप से निपटने के लिए बेहतर निर्माण मानकों, जागरूकता और निगरानी प्रणालियों पर जोर दे रही हैं, ताकि भविष्य में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
