Earthquake Today 22 March 2026: आज कहां आया भूकंप? भारत के किस राज्य में आधी रात को हिली धरती

Earthquake Today 22 March 2026: भारत में आज कहां भूकंप आया है, किस राज्य में आधी रात को भूकंप से लोगों की नींद खुली है। क्या बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में भी भूकंप के झटके लगे हैं?

Earthquake Today 22 March 2026: भारत में आज हिमाचल प्रदेश में भूकंप आया है। हिमाचल प्रदेश में रात 12 बजे के बाद भूकंप के झटके लगे हैं। हिमाचल प्रदेश भूकंप के लिए संवेदनशील इलाका माना जाता है, हिमालय की गोद में बसे इस राज्य अक्सर भूकंप आते रहे हैं। हालांकि आज आए भूकंप की तीव्रता कम थी। दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश में भूकंप के झटके नहीं लगे हैं।

earthquake forecast.

भारत में आज कहां भूकंप आया

भारत में 22 मार्च को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on March 22 In India)

राज्यभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
हिमाचल प्रदेश2.400:15:21 AM5 KMमंडी

दुनिया में 22 मार्च को कहां भूकंप आया? (March 22 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
अफगानिस्तान4.402:43:03 AM173 KM36.417, 70.489
तिब्बत (चीन)2.302:02:48 AM10 KM27.958, 87.258
तिब्बत (चीन)2.701:43:55 AM10 KM28.425, 87.435
तिब्बत (चीन)3.701:40:39 AM10 KM28.528, 87.433

तिब्बत में क्यों आते हैं ज्यादा भूकंप?

तिब्बत में भूकंप ज्यादा आने की मुख्य वजह इसकी भौगोलिक स्थिति और पृथ्वी की प्लेटों की गतिविधि है। यह क्षेत्र दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक माना जाता है, क्योंकि यहां दो बड़ी टेक्टोनिक प्लेटें-Indian Plate और Eurasian Plate-आपस में टकरा रही हैं। जब भारतीय प्लेट उत्तर की ओर बढ़ते हुए यूरेशियन प्लेट से टकराती है, तो जमीन के नीचे भारी दबाव बनता है। यह दबाव समय-समय पर अचानक टूटता है, जिससे भूकंप आता है। इसी टक्कर की वजह से दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला हिमालय और तिब्बत का ऊंचा पठार बना है। तिब्बत का इलाका पहाड़ी और ऊंचाई वाला है, जहां चट्टानें लगातार खिसकती और दरारें बनाती रहती हैं। इसके अलावा, यहां कई सक्रिय फॉल्ट लाइनें (भूकंपीय दरारें) मौजूद हैं, जो भूकंप की संभावना को बढ़ाती हैं। ठंडा मौसम, बर्फ और ग्लेशियर भी जमीन के दबाव और संतुलन को प्रभावित करते हैं, जिससे छोटे-बड़े झटके आते रहते हैं।

End of Feed