लेह में सुबह-सुबह कांपी धरती, रिक्टर पैमाने पर दर्ज हुआ 3.7 तीव्रता का भूकंप

लद्दाख के लेह में सोमवार तड़के 3.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे स्थानीय लोगों में घबराहट फैल गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, यह भूकंप सुबह 3:15 बजे दर्ज किया गया और इसका केंद्र सतह से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर था। हल्के झटके के बावजूद सतही भूकंप होने के कारण इसका असर महसूस किया गया।

Leh Earthquake: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, यह भूकंप रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता का था। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। हल्का झटका होने के बावजूद, यह भूकंप स्थानीय लोगों के लिए घबराहट का कारण बना। NCS ने अपनी एक्स पोस्ट में बताया कि भूकंप सुबह करीब 3:15 बजे दर्ज किया गया।

leh earthquake

लेह में 3.7 तीव्रता का भूकंप

हिमालय में भूकंप क्यों आते हैं

हिमालयी क्षेत्र लगातार भूकंपीय दबाव में रहता है क्योंकि यहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटें आपस में भिड़ती रहती हैं। दोनों प्लेटों के बीच यह टक्कर धीरे-धीरे हिमालय की ऊंचाई को बढ़ाती है और भूकंप के झटकों की संभावना भी बनी रहती है। जब पृथ्वी की प्लेटें एक-दूसरे से टकराती हैं या खिसकती हैं, तो उनके बीच जमा हुआ दबाव अचानक निकलता है। इसी दबाव के रिलीज होने से भूकंपीय तरंगें पैदा होती हैं, जिन्हें हम भूकंप के रूप में महसूस करते हैं।

End of Feed