Earthquake: मेघालय में आए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 24, 2023, 08:35 AM IST

फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Earthquake in Meghalaya: मेघालय के वेस्ट खासी हिल्स में आज सुबह 7.47 बजे भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 रही। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इस पर अभी और जानकारी की प्रतीक्षा है।

Earthquake in Meghalaya

मेघालय में आए भूकंप के झटके

बता दें कि आज न्यूजीलैंड में भी बड़ा भूकंप आया है। यहां 7.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में केरमाडेक द्वीप समूह था। जानकारी के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह करीब छह बजकर 11 मिनट पर आया।

End of Feed