Assam Earthquake:असम में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.1 रही तीव्रता, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी हुए महसूस

Assam Earthquake News: असम के मोरीगांव जिले में भूकंप 5 जनवरी की सुबह करीब 4:17 बजे आया, जिसका केंद्र मोरीगांव में लगभग 50 किमी की गहराई पर था।

Assam Earthquake News: नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, 5 जनवरी यानी सोमवार सुबह असम के मोरीगांव जिले में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सुबह करीब 4:17 बजे आया, जिसका केंद्र मोरीगांव में लगभग 50 किमी की गहराई पर था।अधिकारियों ने बताया कि चोट लगने या संपत्ति को नुकसान की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं है।

assam earhquake

असम में भूकंप किए गए महसूस (प्रतीकात्मक फोटो)

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि नींद में सो रहे लोग जाग गए और कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए वहीं मध्य असम के कुछ हिस्सों में लोगों ने हल्के से मध्यम झटके महसूस किए। अधिकारियों ने कहा कि वे स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। फिलहाल किसी नुकसान या बड़े हादसे की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

End of Feed