दिल्ली-NCR से लेकर J&K में भूकंप के तेज झटके, कुछ जगह दो बार किए गए महसूस; PAK-अफगानिस्तान में भी कांपी धरती

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 5, 2023, 11:06 PM IST

Earthquake in Delhi-NCR: वैसे, ये झटके जम्मू और कश्मीर में भी महसूस किए गए। वहां भूकंप के झटकों की तीव्रता 5.6 मैग्नीट्यूड आंकी गई, जबकि इसका एपिकसेंटर (केंद्र) अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में जमीन की गहराई से 194 किलोमीटर नीचे था।

Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली में शनिवार (पांच अगस्त, 2023) रात भूकंप में तेज झटके महसूस किए गए। ये कंपन नौ बजकर 31 मिनट के आसपास महसूस की गई थी। देश की राजधानी से सटे एनसीआर (यूपी के गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और हरियाणा के गुरुग्राम व फरीदाबाद) में भी इस दौरान धरती कांपी। समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को इस बारे में नोएडा में हाईराइज अपार्टमेंट में रहने वाली प्रीति शंकर ने बताया, ‘‘भूकंप रात करीब साढ़े नौ बजे दो बार आया।’’

earthqauke

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

वैसे, ये झटके जम्मू और कश्मीर में भी महसूस किए गए। वहां भूकंप के झटकों की तीव्रता 5.6 मैग्नीट्यूड आंकी गई। गौर करने वाली बात है कि यह जम्मू-कश्मीर में दिन में आया तीसरा भूकंप था। सुबह इससे पहले आठ बजकर 36 और 10 बजकर 24 मिनट पर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनके केंद्र पाकिस्तान और हिंदूकुश क्षेत्र में थे। इन दो भूकंपों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 और 5.2 मापी गई।

End of Feed