चंद्र ग्रहण की वजह से आया भूकंप ! जानें- क्या कहता है विज्ञान

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 9, 2022, 10:01 AM IST

क्या चंद्रग्रहण और भूकंप के बीच किसी तरह का संबंध है। आम तौर पर लोग कहते हैं कि ग्रहण अशुभ का कारक है। लेकिन आधुनिक विज्ञान इसे नकारता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मंगलवार को चांद पर लगा था ग्रहण
  • मंगलवार को ही नेपाल, भारत में भूकंप की दस्तक
  • नेपाल में 6 लोगों की हुई है मौत

मंगलवार को दो प्राकृतिक घटनाएं हुई। चंद्रमा पर ग्रहण लगा(lunar eclipse) और उसके ठीक बाद तीन मुल्कों में अलग अलग समय पर जलजले(earthquake) ने दस्तक दी। नेपाल में बीती रात तीन बार भूकंप आया जिसमें एक की तीव्रता 6.3 थी। इसके साथ ही भारत के उत्तराखंड के जिले पिथौरागढ़(pithoragarh earthquake) में बुधवार सुबह सुबह जलजला आया हालांकि तीव्रता कम थी। यहां पर सवाल उठता है कि क्या चंद्रग्रहण और भूकंप के बीच कोई संबंध है। वैज्ञानिक वैसे तो ग्रहण और जलजले के बीच किसी तरह का संबंध होने से इनकार करते हैं। लेकिन भारतीय विज्ञान में इसका जिक्र है कि ग्रहण और जलजले के बीच संबंध है। वराहमिहिर ने वृहत संहिता में इस तरह का सिद्धांत दिया था कि ग्रहण और प्राकृतिक आपदा में रिश्ता है। उन्होंने चंद्र ग्रहण और भूकंप के बीच संबंध बताया। हालांकि इसे आधुनिक विज्ञान कसौटी पर खरा नहीं मानता है। लेकिन 2018 में अफगानिस्तान में इसी तरह से चंद्रग्रहण के बाद जलजला आया और नेपाल में भी आया जलजला चंद्रग्रहण के बाद घटित हुआ ।

lunar eclipse

मंगलवार को चांद पर लगा था ग्रहण

क्या कहता है आधुनिक विज्ञान

End of Feed