'कुशल कर्मियों के प्रवासन पर यदि देशों ने रोक लगाई तो उन्हें नुकसान उठाना होगा', जयशंकर की पश्चिमी देशों को दो टूक

गतिशीलता पर एक सम्‍मेलन में आयोजित संवादात्मक सत्र के दौरान दिए गए उनके बयान ट्रंप प्रशासन की आव्रजन पर सख्ती के अनुरूप अमेरिका द्वारा एच-1बी वीजा पर नया शुल्क लगाने के फैसले की पृष्ठभूमि में आए हैं। जयशंकर ने कहा, 'अगर वे प्रतिभा के प्रवाह में बहुत ज्यादा रुकावटें खड़ी करते हैं, तो उन्हें कुल मिलाकर नुकसान होगा।'

S Jaishankar: कुशल कर्मियों के प्रवासन पर रोक लगाए जाने को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका और यूरोपीय देशों को चेताया है। विदेश मंत्री ने बुधवार को कहा कि कुशल श्रमिकों के अपने यहां आने पर अमेरिका और यूरोपीय देश यदि बाधा खड़ी करते हैं या उन पर रोक लगाते हैं तो वे अपने हितों के साथ समझौता करेंगे और उन्हें इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। बुधवार को नई दिल्ली में इंडिया वर्ल्ड वार्षिक कॉन्क्लेव 2025 में जयशंकर ने यह बात कई देशों में प्रवासन के खिलाफ जारी राजनीतिक एवं सामाजिक हंगामे से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कही।

s jaishankar

विदेश मंत्री एस जय़शंकर। तस्वीर-PTI

प्रतिभा के प्रवाह में रुकावट से उन्हें नुकसान होगा-जयशंकर

गतिशीलता पर एक सम्‍मेलन में आयोजित संवादात्मक सत्र के दौरान दिए गए उनके बयान ट्रंप प्रशासन की आव्रजन पर सख्ती के अनुरूप अमेरिका द्वारा एच-1बी वीजा पर नया शुल्क लगाने के फैसले की पृष्ठभूमि में आए हैं। जयशंकर ने कहा, 'अगर वे प्रतिभा के प्रवाह में बहुत ज्यादा रुकावटें खड़ी करते हैं, तो उन्हें कुल मिलाकर नुकसान होगा। खासकर अगर आप उन्नत विनिर्माण के युग में प्रवेश कर रहे हैं, तो आपको और ज्यादा प्रतिभा की जरूरत होगी।' वह एच-1बी वीजा कार्यक्रम पर एक प्रश्न का जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत को अन्य देशों को यह समझाने की जरूरत है कि 'सीमा पार प्रतिभा का इस्तेमाल हमारे पारस्परिक लाभ के लिए है'।

End of Feed