बुराई पर अच्छाई की जीत, देशभर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा; रावण दहन देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब

Dussehra Festivel 2025: दशहरे का पर्व न केवल हमारी अमूल्य धरोहर का हिस्सा है बल्कि यह हमें अपने जीवन में धर्म, सत्य और मर्यादा का बोध भी कराता है। दशहरे का पर्व हमें संदेश देता है कि अधर्म, अन्याय और अहंकार चाहे जितना भी बड़ा क्यों न हो, अंतत: उसकी हार निश्चित है।

Dussehra Festivel 2025: देशभर में विजयदशमी (दशहरा) का पर्व इस वर्ष भी पूरे उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। जगह-जगह आयोजित हुए रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतला दहन कार्यक्रमों में लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी और दक्षिण से लेकर पूर्वोत्तर तक अच्छाई की बुराई पर जीत के लिए मनाए जाने वाले त्योहार की रौनक दिखी। विभिन्न शहरों और कस्बों से लेकर गांवों तक दशहरे मेले के आयोजन ने एक अलग ही चमक बिखेरी। रामलीला के आयोजन पंडाल से लेकर मेले लोगों से भरे दिखे। चारो तरफ आतिशबाजी का शोर सुनाई पड़ा।

Dussehra 2025 PTI

देशभर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा (फोटो साभार: PTI)

दिल्ली में CM ने किया रावण दहन

दिल्ली के पीतमपुरा रामलीला ग्राउंड में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रावण दहन किया। हालांकि, बारिश के चलते राजधानी के कई हिस्सों में पुतला दहन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।

End of Feed