UP : योगी राज में महिला हिंसा में आई कमी, 2023 में नहीं हुआ कोई सांप्रदायिक दंगा, NCRB की रिपोर्ट

NCRB के आंकड़े के मुताबिक 2023 में यूपी में सांप्रदायिक एवं धार्मिक दंगों की संख्या शून्य रही है। योगी से पहले यूपी में ऐसा कभी नहीं हुआ। यही नहीं पूरे देश के मुकाबले यूपी में अपराध एक चौथाई कम है। देश का औसत प्रति एक लाख, 448 से ज्यादा क्राइम है जबकि यूपी में प्रति एक लाख क्राइम का औसत सिर्फ 335 है।

NCRB Report on UP Crime: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ताजा रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीठ थपथपाई गई है। एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि सूबे में महिलाओं के खिलाफ हिंसा में कमी आई है और 2023 में राज्य में कोई भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ। अन्य राज्यों के मुकाबले यूपी में हिंसा के मामलों में गिरावट आई है। सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती का असर राज्य के कानून-व्यवस्था पर पड़ा है।

CM yogi

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ। तस्वीर-PTI

2023 में यूपी में कोई दंगा नहीं

NCRB के आंकड़े के मुताबिक 2023 में यूपी में सांप्रदायिक एवं धार्मिक दंगों की संख्या शून्य रही है। योगी से पहले यूपी में ऐसा कभी नहीं हुआ। यही नहीं पूरे देश के मुकाबले यूपी में अपराध एक चौथाई कम है। देश का औसत प्रति एक लाख, 448 से ज्यादा क्राइम है जबकि यूपी में प्रति एक लाख क्राइम का औसत सिर्फ 335 है। सीएम योगी की सख्त नीतियों की वजह से राज्य में अपराध पर लगाम लगा है और कुल अपराध में 25 प्रतिशत की कमी आई है।

End of Feed