दुर्गापुर MBBS स्टूडेंट गैंगरेप केस में 3 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल पुलिस ने मोबाइल नेटवर्क ट्रैक कर आरोपियों का लगाया पता

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक सेकेंड ईयर MBBS छात्रा के साथ हुई गैंगरेप घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, अभी भी दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को मोबाइल नेटवर्क के जरिए ट्रैक कर गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के अनुसार, कुछ अन्य लोग भी घटना में शामिल थे और उन्होंने पीड़िता का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। गिरफ्तार आरोपियों को आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर MBBS स्टूडेंट गैंगरेप मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, दो आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने जानकारी दी है कि इन आरोपियों को मोबाइल नेटवर्क के जरिए गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि सेकेंड ईयर की छात्रा के साथ कई लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया है।

durgapur rape case

दुर्गापुर गैंगरेप केस में 3 आरोपी गिरफ्तार।(फोटो सोर्स: iStock)

आरोपियों ने पीड़िता का फोन छीनने की कोशिश की

असंसोल-दुर्गापुर कमिश्नररेट के सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि कुछ अन्य लोग भी घटना में शामिल थे और उन्होंने पीड़िता का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। मामले की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

End of Feed