'आने वाली पीढ़ियों के सामने नशा बहुत बड़ा खतरा', BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक में बोले अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ भारत आज आगे बढ़ रहा है। हम हमेशा शांति, सह-अस्तित्व और मानव कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं और आज भी हमारी प्रतिबद्धता कायम है। उन्होंने कहा कि 'भारत ने कभी किसी देश पर हमला करने या उस पर अपना प्रभुत्व स्थापित करने में विश्वास नहीं किया है।

Amit Shah : दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि युवाओं को नशे और ड्रग्स से बचाना होगा क्योंकि आने वाली पीढ़ी के सामने नशा बहुत बड़ा खतरा है। शाह ने कहा कि ड्रग्स की तस्करी आतंकी गतिविधियों को बढ़ाती है और इसके खिलाफ भारत की जारी टॉलरेंस की नीति है। शाह ने कहा कि गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करना भारत के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। BIMSTEC क्षेत्रीय एकीकरण, आर्थिक सहयोग और सामूहिक सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है।

A shah

बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक में अमित शाह।

‘वसुधैव कुटुंबकम’की भावना रखता है भारत-शाह

शाह ने कहा कि ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ भारत आज आगे बढ़ रहा है। हम हमेशा शांति, सह-अस्तित्व और मानव कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं और आज भी हमारी प्रतिबद्धता कायम है। उन्होंने कहा कि 'भारत ने कभी किसी देश पर हमला करने या उस पर अपना प्रभुत्व स्थापित करने में विश्वास नहीं किया है। भारत हमेशा से हर देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने तथा मतभेदों का शांतिपूर्ण समाधान निकालने में विश्वास करता रहा है।'

End of Feed