भारतीय मालवाहक जहाज पर ईरान की ओर से किए गए ड्रोन हमले, पेंटागन ने किया खुलासा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 25, 2023, 08:47 AM IST

सऊदी अरब के अल जुबैल बंदरगाह से नव मंगलूर बंदरगाह पर कच्चा तेल ले जा रहा जहाज शनिवार को पोरबंदर से लगभग 217 समुद्री मील की दूरी पर हमले का शिकार हुआ।

Drone fired from Iran: अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने कहा कि शनिवार को अरब सागर में भारत के पश्चिमी तट पर एक मालवाहक जहाज पर हुआ ड्रोन हमला ईरान ने किया था। इस हमले की जांच भारतीय नौसेना ने शुरू कर दी है। इस वाणिज्यिक जहाज के सोमवार को मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। नौसेना ने कहा, नौसेना एक्सप्लोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल (EOD) विशेषज्ञ जहाज को साफ करने और आगे की जांच करने के लिए मुंबई पहुंचने पर एमवी केम प्लूटो पर सवार होंगे। वाणिज्यिक जहाज में मौजूद चालक दल में 21 भारतीय सदस्य हैं।

Ship attacked

जहाज पर ड्रोन हमला (File photo)

भारतीय नौसेना कार्रवाई में जुटी

बयान में कहा गया भारतीय नौसेना सभी हितधारकों के साथ स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और क्षेत्र में वाणिज्यिक नौवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) द्वारा एमवी केम प्लूटो पर ड्रोन हमले की सूचना दिए जाने के तुरंत बाद नौसेना और भारतीय तटरक्षक शनिवार को एक युद्धपोत और समुद्री गश्ती विमान सहित अपने संसाधन तैनात करके कार्रवाई में जुट गए। एक अधिकारी ने बताया कि सऊदी अरब के अल जुबैल बंदरगाह से नव मंगलूर बंदरगाह पर कच्चा तेल ले जा रहा जहाज शनिवार को पोरबंदर से लगभग 217 समुद्री मील की दूरी पर हमले का शिकार हुआ। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

End of Feed