VIDEO: DRDO ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, एक ही लॉन्चर से दागीं दो 'प्रलय' मिसाइलें; जानिए इसकी खासियत

Pralay Missile: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बुधवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। डीआरडीओ ने बुधवार को ओडिशा के तट से एक ही लॉन्चर से कम समय के अंतराल में दो 'प्रलय' मिसाइलों को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रलय मिसाइल की सफल लॉन्चिंग को लेकर डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना, भारतीय सेना को बधाई दी।

Pralay Missile: भारतीय सशस्त्र सेनाओं की सैन्य ताकत दिन-प्रतिदिन और मजबूत होती जा रही हैं। इसी कड़ी में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बुधवार को एक और उपलब्धि हासिल की। डीआरडीओ ने कम समय के अंतराल में एक लॉन्चर से दो 'प्रलय' मिसाइलें लॉन्च कीं। इन मिसाइलों को ओडिशा के तट से लॉन्च किया गया है।

Pralay Missile

प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण (फोटो साभार: PIB)

कब हुई 'प्रलय' मिसाइलों की लॉन्चिंग

प्रलय मिसाइलों को साल के आखिरी दिन ओडिशा के तट से सुबह लगभग 10:30 बजे लॉन्च किया गया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दोनों प्रलय मिसाइलों ने अपने निर्धारित प्रक्षेप पथ का सटीक रूप से अनुसरण किया और सभी उड़ान उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया।

End of Feed