DRDO का बड़ा कमाल, लंबी दूरी की 'Kusha मिसाइल' का सफल परीक्षण; मिसाइल और ड्रोन को तबाह करने में सक्षम

Kusha Missile: डीआरडीओ ने ओडिशा तट पर लंबी दूरी की सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल 'कुशा' का सफलतापूर्वक पहला उड़ान परीक्षण किया।

Kusha Missile: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लगातार देश की सैन्य ताकत में इजाफा हो रहा है। ऐसे में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने गुरुवार को बड़ी उपलब्धि हासिल की है।डीआरडीओ ने ओडिशा तट पर लंबी दूरी की सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल 'कुशा' का सफलतापूर्वक पहला उड़ान परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के तट से दूर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप पर हुआ।

Kusha Missile

कुशा मिसाइल का सफल परीक्षण (फोटो साभार: @rajnathsingh)

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ को कुशा मिसाइल की पहली सफल उड़ान परीक्षण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि डीआरडीओ ने आज ओडिशा के तट से दूर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल कुशा का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया।

End of Feed