भगवान राम पर ऐसा क्या बोले डॉ. विकास दिव्यकीर्ति कि लोग करने लगे 'दृष्टि IAS'पर बैन की मांग; जवाब में आया दूसरा वीडियो

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Nov 11, 2022, 05:03 PM IST

Dr. Vikas Divyakirti : दरअसल, छात्रों को संस्कृत के एक श्लोक का मतलब समझाते हुए डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने जो इसका अर्थ बताया है उसे अपमानजनक माना गया है। इसके लिए डॉ. विकास को ट्विटर पर ट्रोल भी किया जा रहा है। हालांकि अब एक और वीडियो सामने आया है। जिसे सुनके बाद पूरा मामला ही उलट जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दृष्टि आईएएस कोचिंग सेंटर के संस्थापक हैं डॉ. विकास दिव्यकीर्ति
  • छात्रों को यूपीएससी की तैयारी करते हैं, अपनी शैली के लिए मशहूर हैं
  • भगवान राम के बारे में संस्कृत श्लोक का उदाहरण देकर विवादों में आ गए

Dr. Vikas Divyakirti : 'दृष्टि IAS' कोचिंग इंस्टीट्यूट के संस्थापक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति विवादों में आ गए हैं। दरअसल, कोचिंग में छात्रों को रामायण के बारे में बताते हुए भगवान राम एवं सीता के बारे में उन्होंने जो बात कही है, उस पर वह घिरते जा रहे हैं। लोग उन पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल, छात्रों को संस्कृत के एक श्लोक का मतलब समझाते हुए डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने जो इसका अर्थ बताया है उसे अपमानजनक माना गया है। इसके लिए डॉ. विकास को ट्विटर पर ट्रोल भी किया जा रहा है। हालांकि इस मामले में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें विकास पूरी बात कहते नजर आ रहे हैं।

Dr. Vikas Divyakirti

छात्रों को यूपीएसएसी की तैयारी कराते हैं डॉ. विकास दिव्यकृति।

लोगों का कहना है कि रामायण में ऐसा कुछ नहीं लिखा गया है। मनुस्मृति की तरह रामायण के बारे में भी गलत बातें बताई जा रही हैं।

साध्वी प्राची ने कोचिंग इंस्टीट्यूट पर बैन लगाने की मांग की

'दृष्टि IAS' कोचिंग इंस्टीट्यूट के संस्थापक का यह वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। भगवा क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्राची साध्वी ने हमला बोलते हुए कहा है कि 'मैं साध्वी प्राची इस मदरसे छाप सेंटर को बैन करने की मांग करती हूं। अगर आज चुप बैठा गया तो कल कोई और ऐसे हिंदुत्व का अपमान करेगा। यह समय चुप बैठने का नहीं बल्कि आवाज उठाने का है।' साध्वी के इस ट्वीट को लोग तेजी के साथ री-ट्वीट कर रहे हैं।

End of Feed