सूरत को डबल सौगातः ‘SDB’ और एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन की की ओपनिंग, बोले PM- शहर की भव्यता में एक और हीरा जुड़ा

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 17, 2023, 12:51 PM IST

Surat dimond bourse: सूरत डायमंड बोर्स अब दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय भवन है जिसमें करीब 4,500 हीरा व्यापार कार्यालय हैं। यह विशाल इमारत ड्रीम सिटी के भीतर 35.54 एकड़ जमीन पर बनी है जिसमें 300 वर्ग फुट से लेकर एक लाख वर्ग फुट तक के कार्यालयों के साथ 15 मंजिल वाले नौ टावर हैं।​​

Surat dimond bourse: गुजरात के सूरत शहर (डायमंड सिटी ऑफ इंडिया) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दो बड़ी सौगात मिली हैं। रविवार (17 दिसंबर, 2023) को वहां मोदी ने ‘सूरत डायमंड बोर्स’ (एसडीबी) और सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। मोदी ने एसडीबी के उद्घाटन के बाद कहा- आज सूरत की भव्यता में एक और हीरा जुड़ गया...यह डायमंड भी छोटा-मोटा नहीं है बल्कि यह तो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। इसकी चमक के आगे दुनिया की बड़ी से बड़ी इमारतों की चमक फीकी पड़ रही है।

diamond city surat

Surat Diamond Bourse का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

क्या है ‘सूरत डायमंड बोर्स’?

सूरत डायमंड बोर्स अंतरराष्ट्रीय हीरे और आभूषण कारोबार के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और आधुनिक केंद्र होगा। यह इमारत 67 लाख वर्ग फुट से अधिक के क्षेत्र में फैली है, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय परिसर है। यह सूरत शहर के पास खजोद गांव में है। कच्चे और पॉलिश किए गए हीरों के साथ यह आभूषणों के व्यापार का एक वैश्विक केंद्र होगा। केंद्र में आयात और निर्यात के लिए एक अत्याधुनिक 'सीमा शुल्क निकासी गृह', खुदरा आभूषण व्यवसाय के लिए आभूषण मॉल, अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग और सुरक्षित तिजोरी जैसी सुविधाएं होंगी।

End of Feed