पता नहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव होगा या नहीं...जानें ऐसा क्यों बोले जयराम रमेश

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 12:10 AM IST

कर्नाटक में शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि भारतीय राजनीति में सबसे पुरानी पार्टी का सबसे बड़ा योगदान सहमति रहा है।जब यह संभव नहीं होता है, तो कांग्रेस में चुनाव होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का फोकस मुख्य रूप से भारत जोड़ो यात्रा पर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस में हो रहा है अध्यक्ष पद का चुनाव
  • तीन उम्मीदवार हैं इस पद के लिए चुनावी मैदान में
  • उधर राहुल गांधी निकाल रहे हैं भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने यह कहकर सबको चौंका दिया है कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव होगा या नहीं, ये पता नहीं है। एक तरफ जहां इस चुनाव को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है, वहीं जयराम रमेश का ये बयान कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

jairam ramesh

कांग्रेस नेता जयराम रमेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें नहीं पता कि 17 अक्टूबर को पार्टी का अध्यक्ष पद का चुनाव होगा या नहीं, क्योंकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख अभी खत्म नहीं हुई है। पार्टी के संचार प्रभारी और महासचिव ने कहा-"मैं केवल इतना कह सकता हूं कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी होगा।"

End of Feed