Operation Sindoor पर चर्चा के दौरान बोले राजनाथ सिंह, 'पेंसिल टूटने पर ध्यान नहीं देना चाहिए, एग्जाम का रिजल्ट मायने रखता है'

पहलगाम आतंकी हमले और Operation Sindoor पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विस्तान से संसद में अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की तरफ से उठाए जाने वाले प्रश्नों का जवाब भी दिया और साथ ही कहा कि एग्जाम में रिजल्ट मायने रखता है, यह नहीं देखना चाहिए कि कितनी पेंसिल टूट गई।

पहलगाम आतंकी हमले और Operation Sindoor पर आज यानी सोमवार 28 जुलाई को संसद में बहस शुरू हो गई। जब से भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ यह अभियान चलाया, तभी से विपक्ष इस ऑपरेशन को लेकर संसद में बहस की मांग कर रहा है। आखिर आज संसद में इस मुद्दे पर बहस शुरू हो गई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर की बारीकियों को एक-एक कर सामने रखा। उन्होंने इस दौरान विपक्ष को यह भी बताया कि आपके प्रश्न गलत हैं और साथ ही यह भी सुझाया कि उन्हें क्या प्रश्न पूछने चाहिए। इस दौरान उन्होंने पेंसिल टूटने का उदाहरण भी दिया। चलिए जानते हैं -

Rajnath Singh ANI.

संसद में राजनाथ सिंह ने विपक्ष के सवालों का दिया जवाब (फोटो - ANI)

विपक्ष जिन प्रश्नों को लगातार उठाता रहा है, राजनाथ सिंह ने उनका जवाब दिया और साथ ही कहा, 'जब लक्ष्य बड़े हों तो अपेक्षाकृत छोटे मुद्दों पर हमारा ध्यान नहीं जाना चाहिए। क्योंकि छोटे मुद्दों पर ध्यान देते रहने से देश की सुरक्षा, सैनिकों के सम्मान और उत्साह जैसे बड़े मुद्दों से ध्यान हट सकता है। जैसा कि विपक्ष के हमारे कुछ साथियों के साथ हो रहा है।'

End of Feed