'कल मोदी की रैली में मत आना...' PM Modi की रैली से पहले कश्मीरियों को आ रहे इंटरनेशनल नंबर से धमकी भरे कॉल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2024, 06:02 PM IST

PM Modi in Srinagar: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पीएम मोदी की इस रैली का बहिष्कार करने के लिए स्थानीय लोगों को धमकी भरे कॉल कर रही है। इस तरह की सूचना सामने आने के बाद भारतीय खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और इन फोन कॉल्स को ट्रैस करने में जुट गई हैं।

PM Modi in Srinagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल कश्मीर यात्रा पर होंगे। अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली कश्मीर यात्रा होगी। वह श्रीनगर में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, इसके साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। श्रीनगर में होने वाली पीएम मोदी की इस रैली से पहले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की साजिश सामने आई है। पीएम मोदी की जनसभा से पहले कश्मीर के लोगों को धमकी भरे कॉल आ रहे हैं और उन्हें रैली में शामिल न होने की धमकी दी जा रही है।

PM Modi

पीएम मोदी की श्रीनगर रैली से पहले लोगों के पास आ रहे धमकी भरे काल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पीएम मोदी की इस रैली का बहिष्कार करने के लिए स्थानीय लोगों को धमकी भरे कॉल कर रही है। ये कॉल अलग-अलग इंटरनैशनल मोबाइल नंबर से आ रहे हैं, जिसमें फोन उठाते ही लोगों को पीएम मोदी की रैली से दूर रहने को कहा जा रहा है।

End of Feed