'इसके लिए इतना भावुक न हों', SC ने कॉकरोच जनता पार्टी की जांच की मांग वाली अर्जी पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार

प्रधान न्यायाधीश ने इसके जवाब में कहा, 'ऐसी कोई गंभीर आवश्यकता नहीं है। हम देखेंगे।’ याचिका में अदालत की कार्यवाही के दौरान दिए गए मौखिक बयानों के कथित व्यावसायिक दोहन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।

Cockroach Janta Party: उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को फर्जी वकीलों और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से जुड़ी गतिविधियों के आरोपों की जांच के अनुरोध वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए टिप्पणी की कि 'इसके लिये इतना भावुक न हों'। सीजेपी एक व्यंग्यात्मक डिजिटल मंच है जो हाल में सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहा है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए अधिवक्ता एन.के. गोस्वामी से कहा कि वह इस मुद्दे को 'इतने भावुक तरीके' से नहीं लें।

Cockroach Janta Party

कॉकरोच जनता पार्टी।

गोस्वामी ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश के स्पष्टीकरण के बावजूद एक विकृत और दुर्भावनापूर्ण विमर्श को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, 'इससे इतने भावुक न हों।' एक अन्य वकील ने कानून की फर्जी डिग्रियों के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच का अनुरोध करते हुए कहा कि अदालत में हुई बातचीत का व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

End of Feed