78 दिनों में 26 बार ट्रंप ने लिया संघर्ष विराम का श्रेय, जयराम रमेश ने पीएम मोदी की चुप्पी पर साधा निशाना

Jairam Ramesh: जयराम रमेश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा 26वीं बार भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने का दावा करने पर केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया। जयराम रमेश ने लिखा कि राष्ट्रपति ट्रम्प अब कंबोडिया और थाईलैंड के बीच मध्यस्थता कर रहे हैं और इस अवसर का उपयोग 26वीं बार भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से युद्ध विराम का दावा करने के लिए कर रहे हैं।

Donald Trump: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा 26वीं बार भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने का दावा करने पर केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया। शनिवार को राष्ट्रपति ट्रंप की एक्स पोस्ट को साझा करते हुए रमेश ने उल्लेख किया कि कंबोडिया और थाईलैंड के बीच मध्यस्थता करते हुए ट्रंप ने फिर दावा किया कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की। जयराम रमेश ने लिखा कि राष्ट्रपति ट्रम्प अब कंबोडिया और थाईलैंड के बीच मध्यस्थता कर रहे हैं और इस अवसर का उपयोग 26वीं बार भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से युद्ध विराम का दावा करने के लिए कर रहे हैं।

Jairam Ramesh

ट्रंप के युद्धविराम के दावे पर जयराम रमेश ने केन्द्र सरकार फिर साधा निशाना

यह संघर्ष मुझे पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्ष की याद दिलाता है: ट्रंप

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद अपने चौथे दिन में प्रवेश कर गया है वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर व्यापार के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत के बाद युद्ध विराम का आह्वान किया है तथा भारत-पाकिस्तान संघर्ष से तुलना की है। ट्रुथ सोशल पर शनिवार (स्थानीय समय) को प्रकाशित पोस्टों की श्रृंखला के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्ध विराम और शांति समझौते के लिए एक बार फिर व्यापार वार्ता का सहारा लिया है। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि यह संघर्ष मुझे पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्ष की याद दिलाता है, जिसे सफलतापूर्वक रोक दिया गया था।

End of Feed