Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी वैसे तो भड़काऊ बोल के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अमेरिका के शिकागो में एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के बारे में जो राय रखी उसकी तारीफ हो रही है। शिकागो में एक पाकिस्तानी युवक ने उनसे दो सवाल पूछे। पहला यह कि क्या वो पाकिस्तान के मुसलमानों को अपना भाई मानते हैं या नहीं और दूसरा सवाल मुंबई हमलों से जुड़ा था। पहले सवाल का जवाब देते हुए ओवैसी ने कहा कि अगर आप इतिहास को देखें तो हमारे बुजुर्ग बंटवारे के खिलाफ थे। वो समझते हैं कि जो रजाकार थे वो पाकिस्तान चले और जो वफादार थे वो यहां रह गए। अब जो चले गए तो वो चले गए और जो रह गए वो रह गए। उनका मानना है कि एक ही कित्ते में रहने वालों के बीच शांति और सद्भाव जरूरी है और यह हर एक की जिम्मेदारी है।
पाकिस्तानी नागरिक का सवाल, ओवैसी का जवाब
ओवैसी से दूसरा सवाल मुंबई हमलों को लेकर पूछा गया। उन्होंने कहा कि उस सच से कोई कैसे इनकार कर सकता है। अजमल कसाब जैसे लोगों ने इंसानियत का खून कर दिया। निजामाबाद के एक परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि उस परिवार की एक बेटी शादी के कुछ दिन बाद ही मुंबई गई थी और वीटी स्टेशन पर आतंकी हमले की शिकार हो गई। उसकी हाथों से मेहंदी का रंग उतरा तक नहीं था। इस तरह की घटनाओं को कोई कैसे बर्दाश्त कर सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
