परिसीमन के मुद्दे पर अमित शाह के आवास पर DMK सांसदों की बैठक, कनिमोझी ने बताई मिलने की वजह

Delimitation Bill: परिसीमन मुद्दे को लेकर डीएमके सांसद कनिमोझी ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान, कनिमोझी के साथ पार्टी के अन्य सांसद भी मौजूद रहे।

Delimitation Bill: संसद के विशेष सत्र में केंद्र सरकार परिसीमन बिल लाने की तैयारी में है। इसको लेकर राजनीतिक दलों के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच, डीएमके सांसद कनिमोझी ने शनिवार की शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान, कनिमोझी के साथ पार्टी के अन्य सांसद भी मौजूद रहे।

Kanimozhi Karunanidhi Amit Shah

डीएमके सांसद कनिमोझी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

डीएमके प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन?

  • कनिमोझी
  • ए राजा
  • दयानिधि मारन
  • टीआर बालू

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कनिमोझी ने कहा कि हमने परिसीमन बिल का समर्थन करने का फैसला किया है, क्योंकि इस विधेयक में डीएमके की वे सभी मांगें शामिल की गई हैं, जिन्हें हमने पिछली बार संसद में चर्चा के दौरान और उससे पहले भी उठाया था। उन्होंने कहा, ''2024 में डीएमके सरकार ने इस संबंध में विधानसभा में प्रस्ताव भी पारित किया था। हमने जो भी मांगें रखी थीं, आज उन्हें इस विधेयक का हिस्सा बना दिया गया है।''

डीएमके सांसद ने कहा कि हमने यह भी मांग की थी कि अगले 25 वर्षों तक परिसीमन पर रोक रहे। हमारी यह मांग भी विधेयक में शामिल है। हमने जो कुछ भी चाहा था, वह सब हमें मिल गया है।

लोकसभा में बदली DMK सांसदों के बैठक की जगह

डीएमके ने मई में लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सांसदों के बैठने की जगह बदलने की गुहार लगाई थी। जिसे स्वीकार किया जा चुका है। बता दें कि आगामी संसद सत्र के दौरान लोकसभा में डीएमके सदस्यों समेत 97 सांसद अब नई जगह पर बैठेंगे। लोकसभा में 97 सांसदों के बैठने की व्यवस्था बदल दी गई है

परिसीमन बिल के समर्थन में स्टालिन

डीएमके ने शनिवार को घोषणा की कि वह केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित परिसीमन विधेयकों का समर्थन करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद ए राजा ने बताया कि यह फैसला चेन्नई में पार्टी प्रमुख एम के स्टालिन की अध्यक्षता में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में विचार-विमर्श के बाद लिया गया।

End Article
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में का...

End of Feed