दिल्ली में DK समर्थक विधायकों का डेरा, CM पद छोड़ने को तैयार नहीं सिद्धारमैया, क्या कर्नाटक में फिर होगा 'नाटक'?

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के करीबी माने जाने वाले एक मंत्री और कुछ विधायक बृहस्पतिवार को शीर्ष नेताओं से मिलने के लिए नयी दिल्ली पहुंचे, जिससे सत्तारूढ़ कांग्रेस में सत्ता को लेकर खींचतान का संकेत मिलता है। यह घटनाक्रम मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने के एक दिन बाद हुआ है।

Karnataka Congress : कर्नाटक में कांग्रेस का 'सियासी नाटक' एक बार फिर दिल्ली पहुंच गया है। मुख्यमंत्री पद की कुर्सी को लेकर सीएम सिद्दारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच खींचतान चल रही है। पार्टी आलाकमान पर दबाव बनाने के लिए उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के निष्ठावान विधायक दिल्ली पहुंचे हुए हैं। ये विधायक पार्टी आलाकमान से सीएम पद पर किए गए अपने कथित वादे को निभाने का अनुरोध करेंगे। कर्नाटक में सीएम पद पर सिद्दारमैया का ढाई वर्ष पूरा हो गया है। अब शिवकुमार के समर्थक विधायक चाहते हैं कि अब सीएम पद पर उनकी ताजपोशी है।

dk shivkumar

सीएम पद को लेकर सिद्दारमैया-डीके शिवकुमार के बीच फिर खींचतान। तस्वीर-PTI

कांग्रेस ने ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला पेश किया

दरअसल, 2023 में कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद सीएम पद को लेकर सिद्दारमैया और शिवकुमार के बीच खींचतान शुरू हो गई थी। इस विवाद को सुलझाने के लिए कांग्रेस ने कथित रूप से ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला पेश किया जिस पर शिवकुमार सहमत हो गए। रिपोर्टों के मुताबिक यह तय हुआ कि पहले ढाई साल सिद्दारमैया सीएम रहेंगे और उसके बाद शिवकुमार के लिए अपनी कुर्सी छोड़ देंगे लेकिन हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान सिद्दारमैया ने संकेत दिया कि वह मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ने वाले। इसके बाद शिवकुमार ने अपनी लामबंदी तेज कर दी है।

End of Feed