'प्रधानमंत्री का धन्यवाद...', दिल्ली में भारी सुरक्षा के बीच शिवकुमार बोले- मैं बहुत खुश हूं, कम से कम PM ने अपनी बात रखी

NEET Paper Leak: मुख्यमंत्री शिवकुमार ने नीट पेपर लीक मामले पर आखिरकार अपनी बात रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि है। हम सभी अपने बच्चों और युवाओं के भविष्य के लिए काम करते हैं।

NEET Paper Leak: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले पर आखिरकार अपनी बात रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया। शिवकुमार ने साथ ही इस मुद्दे पर इतने लंबे समय तक कथित रूप से चुप रहने को लेकर मोदी पर निशाना भी साधा।

Shivakumar

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री ने मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें प्रधानमंत्री ने गुरुवार को कहा था कि प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ सख्त प्रावधानों वाला एक विधेयक अगले सप्ताह संसद में पेश किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो संदेश में यह भी कहा था कि इस विधेयक के प्रावधानों पर शुक्रवार को होने वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की जाएगी, जहां प्रस्तावित कानून को अंतिम रूप दिया जाएगा।

End of Feed