CBI को झटका, डीके शिवकुमार को राहत! जानें सबसे अमीर विधायक से जुड़े केस पर SC ने क्या कहा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 31, 2023, 01:54 PM IST

Supreme Court On DK Shivkumar: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के डिप्टी सीएम और देश के सबसे अमीर विधायक डीके शिवकुमार को बड़ी राहत दी है। अदालत ने उनके खिलाफ सीबीआई जांच पर रोक लगाने के फैसले में दखल देने से साफ इनकार कर दिया है। आपको बताते हैं कि ये पूरा मामला क्या है।

DK Shivkumar CBI Probe Case: अदालत से डीके शिवकुमार को बड़ी राहत मिली है। भ्रष्टाचार के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया, जिसके तहत कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच पर अंतरिम रोक लगा दी गई थी। न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति सी टी रविकुमार और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने मामले में हाईकोर्ट के 10 फरवरी के आदेश के खिलाफ सीबीआई की अपील खारिज कर दी।

DK Shivkumar

सुप्रीम कोर्ट ने डीके शिवकुमार को दी राहत।

सीबीआई जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने कहा कि हाईकोर्ट की बेंच ने सीबीआई के पक्ष में आदेश होने के बावजूद जांच पर अंतरिम रोक लगाने की मंजूरी दे दी थी। शिवकुमार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सीबीआई ने हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के खिलाफ अपील दाखिल की है, लेकिन हाईकोर्ट की बेंच के बाद में दिए अंतरिम आदेशों को चुनौती देने से इनकार कर दिया है। इस पर सुप्रीम ने कहा कि वह हस्तक्षेप नहीं करेगा और उसने सीबीआई को हाईकोर्ट से मामले के त्वरित निस्तारण का अनुरोध करने की अनुमति दे दी।

End of Feed