कांग्रेस जीत तो गई, लेकिन CM के नाम पर हिमाचल में मचा है बवाल, कहीं टूट न जाए पार्टी

  • Authored by: रंजीता झा
  • Updated Dec 9, 2022, 04:26 PM IST

Himachal Pradesh CM Name: हिमाचल में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के कई उम्मीदवार रेस में है। कुछ ऐसे भी नेता है जो मुख्यमंत्री पद की रेस में तो थे लेकिन चुनाव ही हार गए। इसमें दो नेता आशा कुमारी और ठाकुर कॉल सिंह है। अब जो बचे हैं उनके बीच विवाद है।

Himachal Pradesh CM Name: लंबे समय से सियासी सूखे की मार झेल रही कांग्रेस के लिए हिमाचल की जीत संजीवनी का काम कर रही है। पार्टी ने 40 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि बीजेपी 25 सीटें ही जीत सकी। लेकिन कांग्रेस की सबसे बड़ी चुनौती मुख्यमंत्री चुनने की है।

अभी क्या चल रहा है

हिमाचल में मुख्यमंत्री चुनने को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है। केंद्रीय नेतृत्व की तरफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भेजा गया है। प्रभारी राजीव शुक्ला भी बैठक में मौजूद है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पास किया जाएगा। जिसमे कांग्रेस हाई कमान को अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए अधिकृत कर दिया जाएगा। जानकारी ये भी है की आज शाम तक अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। आज ही कांग्रेस पार्टी राज्यपाल से मिलने का वक्त मांग सकती है।

End of Feed