'रोज झूठ बोलते हैं, जितने गुंडे लाने हैं ले आओ', 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ का लीगल नोटिस

Disha Salian Case: दिशा सालियान मामले में एक नया मोड़ आया है। दिशा के पिता सतीश सालियान के वकील ने CBI को शिकायत देकर मामले में सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और डीवीआर (DVR) से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है।

Disha Salian Case: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में एक बार फिर बड़ा कानूनी और राजनीतिक भूचाल आ गया है। दिशा के पिता सतीश सालियान की ओर से उनके अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने CBI के डिप्टी एसपी को एक नई और विस्तृत शिकायत सौंपी है। इस पत्र में आरोप लगाया गया है कि मामले से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक सबूतों और सीसीटीवी फुटेज के साथ जानबूझकर बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ की गई है।

Disha Salian Case

दिशा सालियान के परिजनों ने CBI से उठाई कड़ी मांग

सतीश सालियान ने अपने वकील को मिल रही धमकियों पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सच हमेशा जीतता है और जो गलत काम कर रहे हैं, उन्हें परिणाम भुगतने होंगे। अपने वकील को हाई कोर्ट में प्रैक्टिस न करने देने की धमकियों के विरोध और कथित मानहानि को लेकर वे कानूनी टीम के साथ उद्धव ठाकरे के आवास 'मातोश्री' नोटिस लेकर पहुंचे।

End of Feed