Vande Mataram Debate: आज राज्यसभा में होगी वंदे मातरम् पर चर्चा, अमित शाह कर सकते हैं बहस की शुरुआत

'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर संसद में विशेष चर्चा आयोजित हो रही है। सोमवार को लोकसभा में हुई विस्तृत चर्चा के बाद, अब मंगलवार को राज्यसभा में भी राष्ट्रीय गीत पर विशेष चर्चा होगी।

'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर संसद में विशेष चर्चा आयोजित हो रही है। सोमवार को लोकसभा में हुई विस्तृत चर्चा के बाद, अब मंगलवार को राज्यसभा में भी राष्ट्रीय गीत पर विशेष चर्चा होगी। देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इस गीत के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में संसद में खास चर्चा की शुरुआत कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। जानकारी के अनुसार, राज्यसभा में मंगलवार को दोपहर 1 बजे से 'वंदे मातरम' पर विशेष चर्चा होगी।

Rajya sabha

वंदे मातरम् पर आज राज्यसभा में चर्चा (PTI)

बताया जा रहा है कि राज्यसभा में भाजपा की ओर से चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। अमित शाह 'वंदे मातरम्' की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर अपने विचार रखेंगे। चर्चा का समापन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इसके अलावा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राधामोहन दास अग्रवाल, के लक्ष्मण, घनश्याम तिवारी और सतपाल शर्मा भी इस चर्चा में हिस्सा लेंगे।

End of Feed