फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। दरअसल, इसके टीजर को लेकर आपत्ति जताई गई हैं। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कहा है भगवान हनुमान को इस फिल्म में लेदर (चमड़े) के कपड़े/एसेसरीज में दिखाया गया। यह चीज गलत है और जन भावनाएं आहत कर सकती है।
म.प्र के कैबिनेट मंत्री ने साफ कहा है कि अगर प्रड्यूसर सीन नहीं हटाएंगे तो सरकार एक्शन पर विचार करेगी।
ये बातें उन्होंने मंगलवार (चार अक्टूबर, 2022) को समाचार एजेंसी एएनआई से कहते हुए संकेत दिए कि अगर फिल्म से इस तरह के सीन नहीं हटे तो वे लोग इसके खिलाफ एक्शन लेने पर मंथन करेंगे।
शिवराज के मंत्री के मुताबिक, "टीचर में आपत्तिजनक सीन्स हैं। भगवान हनुमान को चमड़े के वस्त्रों में दिखाया गया है। ऐसे दृश्य जन भावनाएं भड़का सकते हैं। मैं इसी तरह के सीन्स को लेकर प्रड्यूसर ओम राउत को चिट्ठी लिख रहा हूं। अगर वह इन दृश्यों को नहीं हटाएंगे तो फिर हम कानूनी एक्शन के बारे में विचार करेंगे।"
देखें, क्या कुछ दिखाया गया है इस फिल्म के टीजर मेंः
वैसे, इससे पहले फिल्म के टीजर की सोशल मीडिया पर किरकिरी हो चुकी है। एक ओर कुछ लोगों ने फिल्म को एनिमेटेड जैसा बताया, जबकि कई ने रावण के अवतार में नजर आए सैफ अली खान के लुक की निंदा की। इसी क्रम में हिंदू महासभा भी उनकी वेष-भूषा और हुलिए पर भड़की।
महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने पत्रकारों को बताया कि भगवान शिव के भक्त रावण के रोल में सैफ को इस तरह दिखाया गया है, जैसे कोई आतंकी खिलजी, चंगेज खान या फिर औरंगजेब हो। हम अपने चरित्रों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।
डॉ.मिश्रा ने पीसी के दौरान और क्या कहा?:
छतरपुर में माता बम्बरबैनी मंदिर परिसर में आपत्तिजनक फिल्मांकन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को… t.co/gtv3WCVrIb
— ANI (@ANI) Oct 4, 2022
