लोकसभा चुनाव में सिंधिया के खिलाफ मैदान में उतरेंगे दिग्विजय सिंह! कहा- पार्टी दे आदेश, तो वो तैयार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 16, 2023, 11:37 PM IST

दिग्विजय सिंह 2019 में भोपाल से भाजपा के प्रज्ञा सिंह ठाकुर से हार गए थे, जबकि सिंधिया को गुना में भाजपा के कृष्ण पाल सिंह यादव से हार का सामना करना पड़ा था। गुना से सिंधिया ने चार बार प्रतिनिधित्व किया था। बाद में सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ दी और मार्च 2020 में भाजपा में शामिल हो गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं दिग्विजय सिंह
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया से छत्तीस का रहा है आंकड़ा
  • कई हार सिंधिया पर निशाना साध चुके हैं दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि अगर पार्टी उनसे कहेगी तो वह केन्द्रीय मंत्री व भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ गुना से लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश में पार्टी की कमजोर सीटों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के अपने प्रदेशव्यापी अभियान के तहत सिंह आज सिवनी के दौरे पर थे।

digvijay singh, scindia, loksaba eletion 2024

सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ेगे दिग्विजय सिंह!

क्या बोले दिग्विजय सिंह

एक सवाल के जवाब में उन्होंने पत्रकारों से कहा- "मैं वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हूं और मुझे चुनाव लड़ने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन मैं पार्टी का सिपाही हूं, पार्टी मुझे जो भी करने का आदेश देगी, मैं करुंगा। मेरा संसदीय क्षेत्र गुना नहीं बल्कि राजगढ़ है। पिछली बार मुझे भोपाल से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था, जो मेरी सीट नहीं थी। लेकिन मैं पार्टी का कार्यकर्ता और उसका सिपाही हूं। वह मुझे जो भी आदेश देगी, मैं उसका पालन करूंगा।"

End of Feed