'मैंने तो इसलिए इस्तीफा दे दिया क्योंकि...' Gen Z और छात्र प्रदर्शन पर क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने नीट पेपर लीक विवाद और Gen Z आंदोलन पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने युवाओं को गुमराह करने की कोशिश की, जबकि उनके लिए मंत्री पद से ज्यादा महत्वपूर्ण देश के युवाओं की आकांक्षाएं हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के करीब दो हफ्ते बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि नीट (NEET) पेपर लीक विवाद को लेकर हुए आंदोलन के दौरान Gen Z को गुमराह करने की कोशिश की गई। प्रधान ने यह भी कहा कि उनके लिए मंत्री का पद कभी महत्वपूर्ण नहीं रहा।

dharmendra pradhan (5)

इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने NEET-Gen Z आंदोलन पर तोड़ी चुप्पी। PTI

GM यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि Gen Z देश के युवा हैं और उनकी अपनी आकांक्षाएं हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने NEET विवाद के दौरान युवाओं (Gen Z) को गुमराह करने की कोशिश की। प्रधान के मुताबिक, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क कर इस्तीफे की पेशकश की थी और अंततः 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।

End of Feed