IPL में तंबाकू और शराब विज्ञापनों पर सख्ती, DGHS ने IPL चेयरपर्सन को लिखा पत्र

इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 22 मार्च 2025 से शुरू हो रहा है। आईपीएल भारत का सबसे लोकप्रिय खेल आयोजन है, जिसे करोड़ों लोग देखते हैं, खासकर युवा। लेकिन इस मंच पर तंबाकू और शराब उत्पादों के सीधे या परोक्ष प्रचार से एक गलत संदेश जाता है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने आईपीएल चेयरपर्सन को एक पत्र लिखकर तंबाकू और शराब के विज्ञापन और बिक्री को नियंत्रित करने की अपील की है। DGHS ने अपने पत्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों का हवाला देते हुए कहा कि तंबाकू और शराब के विज्ञापन लोगों, खासकर युवाओं को इन हानिकारक उत्पादों की ओर आकर्षित कर सकते हैं। ऐसे में इनका प्रचार और बिक्री रोकना बेहद जरूरी है।

ipl

DGHS ने तंबाकू और शराब विज्ञापनों पर IPL चेयरपर्सन को लिखा पत्र

End of Feed