नवाब मलिक को लेकर महाराष्ट्र में बवाल, आमने-सामने शिंदे के दोनों डिप्टी सीएम

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Dec 7, 2023, 09:26 PM IST

Nawab Malik: देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार को पत्र लिखकर कहा है कि नवाब मलिक पर जब गंभीर आरोप हैं तो उन्हें महागठबंधन में शामिल करना ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा, सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन देश महत्वपूर्ण है।

Nawab Malik: एनसीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नवाब मलिक को लेकर महाराष्ट्र की सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है। मुद्दा नवाब मलिक को शिवसेना-बीजेपी-एनसीपी (एपी) के सत्तारूढ़ महायुति में शामिल करने को लेकर है। इस पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने अजीत पवार को पत्र लिखकर नवाब मलिका को महागठबंधन में नहीं शामिल करने को कहा है।

Nawab Malik

नवाब मलिक

देवेंद्र फडणवीस की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया कि मलिक जिस तरह के आरोपों का सामना कर रहे हैं, उसे देखते हुए उन्हें महायुति गठबंधन में शामिल करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि एक विधायक के तौर पर विधानमंडल में आना मलिक का अधिकार है और उन्होंने गुरुवार को कार्यवाही में हिस्सा भी लिया। इस मुद्दे पर अपनी आपत्तियों पर, फडणवीस ने शुरुआत में ही स्पष्ट कर दिया कि उनके मन में मलिक के खिलाफ कोई व्यक्तिगत दुश्मनी या द्वेष नहीं है।

End of Feed