56 टनल, 23 फ्लाईओवर, 1000 ई-बसें; निकाय चुनाव से पहले रोड शो में फडणवीस ने खींचा पुणे के विकास का खाका

देवेंद्र फडणवीस ने पिपरी चिंचवाड इलाके में रोड शो के दौरान उन्होंने मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर पार्टी की रणनीति का संकेत दिया। साथ ही कहा कि आने वाले समय में शहरी विकास, ट्रैफिक प्रबंधन, मेट्रो, फ्लाईओवर और पर्यावरण सुधार उनकी सरकार की प्राथमिकताएं रहेंगी।

महाराष्ट्र में इन दिनों बीएमसी समेत अन्य नगर निकायों के चुनावों को लेकर सियासी पारा हाई है। विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता सियासी रैली करने में बिजी है। इसी बीच, राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पिपरी चिंचवाड इलाके में रोड़ शो किया फिर इसके बाद उन्होंने जनता को संबोधित भी किया। इस दौरान फडणवीस ने विकास, कानून-व्यवस्था और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर अपनी सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं। साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई मेट्रो, पुणे के ट्रैफिक संकट, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, पर्यावरण, पानी की सप्लाई और राजनीति में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं को राजनीति का शिकार बनाने की कीमत आम जनता को चुकानी पड़ती है।

devendra fadnavis

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

मुंबई मेट्रो के अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट पर कही ये बात

मुंबई मेट्रो के अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट पर उठे विवाद का जिक्र करते हुए फडणवीस ने कहा कि उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पेड़ काटे जाने को लेकर आपत्ति जताई थी। तब मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की। फिर यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया। बाद में सरकार बदली, उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने और उन्होंने परियोजना पर रोक लगा दी गई। दोबारा सुप्रीम कोर्ट जाने पर अदालत ने फैसला सुनाया और रोक हटाई गई। सिर्फ एक कार शेड के फैसले की वजह से मुंबई मेट्रो की लागत करीब 10,000 करोड़ रुपये बढ़ गई।

End of Feed