'देश के सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री हो सकते हैं देवेंद्र फडणवीस', संजय राउत ने प्रह्लाद जोशी को बताया अस्थायी चेहरा

Education System Row: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस की जमकर तारीख की और कहा कि वह एक बेहतर शिक्षा मंत्री साबित हो सकते हैं और उनके नाम पर विचार किया जा सकता है।

Education System Row: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नियुक्ति को 'अस्थायी व्यवस्था' करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार स्थायी शिक्षा मंत्री की तलाश कर रही है और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम का इस पोस्ट के लिए विचार किया जा सकता है।

Sanjay Raut

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत (फाइल फोटो)

संजय राउत ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ''प्रह्लाद जोशी अभी अंतरिम शिक्षा मंत्री हैं। ज्यादा से ज्यादा वह कोयला मंत्री के तौर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कोयला मंत्री और भाजपा के लिए काम किया है, लेकिन शिक्षा मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति एक अस्थायी व्यवस्था है।

End of Feed