बंद कमरे में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच हुई करीब 35 मिनट तक मुलाकात, जानें क्या-क्या बात हुई

शिवसेना नेताओं ने सोमवार को कहा था कि गठबंधन राजनीति की ‘‘परंपरा’’ के अनुसार, यदि मुख्यमंत्री पद भाजपा को मिलता है तो उनकी पार्टी को गृह विभाग मिलना चाहिए। जिसके बाद शिंदे और फडणवीस की ये मुलाकात अहम मानी जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र में कल सीएम नाम की हो सकती है घोषणा
  • कल होनी है बीजेपी विधायक दल की मीटिंग
  • देवेन्द्र फडणवीस का नाम सीएम पद के लिए लगभग तय

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर प्रयास तेज दिख रहे हैं। शपथ ग्रहण की तैयारियों के बीच बीजेपी नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस, वर्तमान सीएम एकनाथ शिंदे के यहां पहुंचे। जहां दोनों के बीच करीब 35 मिनट की बंद कमरे में मीटिंग हुई। फडणवीस से पहले बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। इसके बाद महाजन ने सागर बंगले पर फडणवीस से मुलाकात कर मीटिंग के बार में जानकारी दी, जिसके बाद फडणवीस खुद शिंदे से मिलने पहुंचे।

eknath shinde and devendra fadnavis

एकनाथ शिंदे और देवेन्द्र फड़नवीस (फाइल फोटो)

End of Feed