देश

Jammu Kashmir VDG:जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में ग्राम रक्षा गार्ड का शव मिला, पुलिस कर रही जांच

J&K Village Defence Guard Dead Body: उधमपुर जिले में एक ग्राम रक्षा गार्ड का शव मिला है, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Image

प्रतीकात्मकक फोटो

Jammu Kashmir Village Defence Guard Dead Body: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक ग्राम रक्षा गार्ड (village defence guard) का शव बरामद किया गया है और उसके शरीर पर गोली मारने के निशान मिले हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से ग्राम रक्षा गार्ड की राइफल भी बरामद की गयी है।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'वीडीजी सदस्य अशोक कुमार का शव चैपर के ऊपरी इलाके में मिला। उनके शव पर गोली के निशान थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने खुद को गोली मारी या किसी और ने उन्हें गोली मारी।'

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल पर अशोक कुमार की राइफल भी बरामद की गई।

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि अशोक के पेट में गोली लगी थी और गोली उनकी राइफल से चली थी। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौर हो कि पिछले महीने भी जम्मू कश्मीर में एक बार फिर टारगेट किलिंग की घटना सामने आई थी जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ में दो लोगों की हत्या कर दी गई जिनकी हत्या हुई है उनकी पहचान गावों के रक्षा समिति सदस्य (ग्राम रक्षा गार्ड) के रूप में हुई थी। किश्तवाड़ जिले के वन क्षेत्र से दोनों का अपहरण कर लिया, जिसके बाद उनकी हत्या की गई। मृतकों की पहचान नजीर अहमद और कुलदीप कुमार के रूप में हुई थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article