पश्चिम एशिया में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास, राज्यसभा में बोले एस जयशंकर, जानिए बड़ी बातें

राज्यसभा में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रम हम सभी के लिए गहरी चिंता का विषय हैं। पश्चिम एशिया संघर्ष पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हमारा मानना ​​है कि सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए संवाद और चर्चा का सहारा लेना चाहिए।

EAM Jaishankar in Rajya Sabha: पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रम को लेकर आज विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में बयान दिया है और हालिया घटनाक्रम पर चिंता जताई है। राज्यसभा में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रम हम सभी के लिए गहरी चिंता का विषय हैं। पश्चिम एशिया संघर्ष पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हमारा मानना है कि सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए संवाद और चर्चा का सहारा लेना चाहिए। प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों पर लगातार नजर रख रहे हैं। जयशंकर ने संसद में क्या-क्या कहा, जानिए बड़ी बातें।

Jai shankar in sansad

राज्यसभा में एस जयशंकर

  • राज्यसभा में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि पश्चिम एशिया में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस समय नेतृत्व स्तर पर ईरान के साथ संपर्क स्पष्ट रूप से कठिन है; मैंने ईरानी विदेश मंत्री से बात की है।

End of Feed