पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना देश छोड़कर भागे! अश्लील वीडियो मामले में कल ही कर्नाटक सरकार ने SIT जांच के दिए गए थे आदेश

Prajwal Revanna: कर्नाटक में मतदान से ठीक दो दिन पहले प्रज्वल रेवन्ना का अश्लील वीडियो क्लिप वायरल हो गया। इस मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने कर्नाटक सरकार को पत्र लिखकर जांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद सरकार की ओर से एसआईटी गठित करने का फैसला किया गया। अब खबर आई है कि प्रज्वल रेवन्ना देश छोड़कर भाग गए हैं

Prajwal Revanna: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते व जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना देश छोड़कर भाग गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रज्वल रेवन्ना आज सुबह ही बेंगलुरु से जर्मनी के फ्रैंकफर्ट के लिए रवाना हुए हैं। यह खबर तब सामने आई है, जब कर्नाटक सरकार ने रेवन्ना के अश्लील वीडियो क्लिप मामले में जांच के लिए एसआईटी गठित करने का फैसला किया है।

Prajwal Revanna

प्रज्वल रेवन्ना

बता दें, कर्नाटक में मतदान से ठीक दो दिन पहले प्रज्वल रेवन्ना का अश्लील वीडियो क्लिप वायरल हो गया। इस मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने कर्नाटक सरकार को पत्र लिखकर जांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद सरकार की ओर से एसआईटी गठित करने का फैसला किया गया। इंडिया टुडे के सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी गठन के फैसले के बाद ही प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी के लिए रवाना हो गए।

End of Feed