डेनमार्क के पीएम के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत, भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर हुई बात

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के समापन के लिए अपने देश का मजबूत समर्थन व्यक्त किया।

भारत और डेनमार्क के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच मंगलवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया, जिनमें भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (India-EU Free Trade Agreement) प्रमुख रहा।

pm modi

डेनमार्क के पीएम के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत (फोटो- PTI)

End of Feed