Free Sanitary: स्कूलों में मुफ्त 'सैनेट्री पैड' दिए जाने की मांग, डॉक्टर जया ठाकुर की याचिका पर सरकारों को नोटिस

  • Authored by: गौरव श्रीवास्तव
  • Updated Nov 28, 2022, 10:44 PM IST

free sanitary pads in schools: सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों को मुफ्त के सेनिट्री नैपकिन दिए जाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र समेत सभी सरकारों को नोटिस भेजा है।

सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर जया ठाकुर ने जनहित याचिका के जरिए ये मांग की थी कि कक्षा 6 से 12वीं तक सरकारी स्कूल में जाने वाली लड़कियों के लिए मुफ्त सैनेट्री पैड के साथ ही अलग शौचालय की व्यवस्था की जाए। याचिका में कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 21 a के तहत 11 से 18 साल की लड़कियों को शिक्षा का अधिकार तो हासिल है लेकिन आर्थिक कठिनाइयों, अभिवावकों की अशिक्षा और जानकारी के अभाव में उन्हें पीरियड्स के दौरान सैनेट्री पैड नहीं मिल पाता है।

SANITARY PAD

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों को मुफ्त के सेनिट्री नैपकिन

इसके बदले में लड़कियां माहवारी के दौरान गंदे कपड़े और पानी का इस्तेमाल करती हैं और गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाती हैं।पेशे से डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता जया ठाकुर ने अपनी याचिका में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि स्कूलों में लैंगिक समानता बनाए रखने के लिए सैनेट्री पैड मुफ्त में वितरित करने को आदेश दिया था।

End of Feed