परिसीमन बिल पर मोदी सरकार का समर्थन कर सकती है हेमंत सोरेन की पार्टी, पर रखी ये बड़ी शर्त

Delimitation Bill 2026: JMM की सबसे बड़ी शर्त आदिवासी सीटों से जुड़ी है। पार्टी ने संकेत दिया है कि परिसीमन के तहत अगर आदिवासी सीटों की संख्या बढ़ती है, तो वह बिल का समर्थन करेगी। झारखंड एक आदिवासी बहुल राज्य है और JMM की राजनीति का केंद्र भी आदिवासी समाज ही है।

Delimitation Bill 2026: संसद के विशेष सत्र में केंद्र की मोदी सरकार परिसीमन विधेयक लाने की तैयारी में है। इस बिल को लेकर देशभर में सियासी हलचल तेज है। इस बीच झारखंड से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) परिसीमन बिल पर मोदी सरकार का समर्थन कर सकती है, लेकिन इसके लिए पार्टी ने एक बड़ी शर्त रख दी है।

JMM

पीएम मोदी और हेमंत सोरेन (फोटो साभार- PTI)

CM आवास में हुई JMM की अहम बैठक

मुख्यमंत्री आवास में हुई JMM की अहम बैठक के बाद पार्टी सांसदों ने साफ किया कि JMM बिना बिल पढ़े कोई फैसला नहीं लेगी। पार्टी पहले बिल का पूरा अध्ययन करेगी, उसके बाद ही अपना अंतिम रुख तय करेगी। सांसदों ने कहा कि अगर बिल झारखंड और राज्य के हित में हुआ, तो पार्टी उसका समर्थन करेगी। लेकिन अगर बिल में राज्य के हितों की अनदेखी की गई, तो JMM इसका विरोध करने से भी पीछे नहीं हटेगी।

आदिवासी सीटों से जुड़ी है शर्त

JMM की सबसे बड़ी शर्त आदिवासी सीटों से जुड़ी है। पार्टी ने संकेत दिया है कि परिसीमन के तहत अगर आदिवासी सीटों की संख्या बढ़ती है, तो वह बिल का समर्थन करेगी। झारखंड एक आदिवासी बहुल राज्य है और JMM की राजनीति का केंद्र भी आदिवासी समाज ही है। पार्टी का मानना है कि बढ़ती आबादी के अनुपात में आदिवासी समुदाय को विधानसभा और लोकसभा में ज्यादा प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। बैठक में नेताओं ने कहा कि लंबे समय से परिसीमन नहीं हुआ है। आबादी बढ़ी है, लेकिन सीटों का अनुपात वही पुराना है। ऐसे में परिसीमन जरूरी है, लेकिन यह ऐसा होना चाहिए जिससे आदिवासियों का हक न मारा जाए, बल्कि उनका प्रतिनिधित्व और बढ़े।

टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- परिसीमन पर कांग्रेस के रुख से अलग शिंदे की राय

कांग्रेस ने किया विरोध का ऐलान

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने परिसीमन बिल का संसद में विरोध करने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि परिसीमन से कई राज्यों के साथ अन्याय होगा। हालांकि, कांग्रेस नेता सुशीलकुमार शिंदे की राय इससे अलग है। उन्होंने कहा कि परिसीमन होना आवश्यक है, क्योंकि काफी समय बीत चुका है और बढ़ती आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व मिलना जरूरी है।

End Article
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखत...

End of Feed