दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध सबसे ज्यादा, चोरों की भी राजधानी बनी! NCRB की रिपोर्ट में हैरान कर देने वाले दावे

NCRB Delhi women crime: महिलाओं से अपराध व चोरी ही नहीं रेलवे से जुड़ी अपराध व विदेशियों से अपराध की सूची में भी दिल्ली शीर्ष पर है।

Delhi Crime Report: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की 'भारत में अपराध' रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में चोरी के मामलों की संख्या ज्यादा रही, जहां हर दिन लगभग 497 मामले दर्ज हुए। रिपोर्ट के मुताबिक देश में दर्ज चोरी के कुल मामलों में करीब तीन-चौथाई मामले दिल्ली में दर्ज हुए। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में 2024 में 1,80,973 चोरी के मामले सामने आए, यानी हर हफ्ते करीब 3,480 और हर दिन लगभग 497 मामले।

दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध सबसे ज्यादा, चोरों की भी राजधानी बनी! NCRB की रिपोर्ट में हैरान कर देने वाले दावे

दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध सबसे ज्यादा, चोरों की भी राजधानी बनी! NCRB की रिपोर्ट में हैरान कर देने वाले दावे

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह देश में दर्ज मामलों का 73.3 प्रतिशत है, जो अन्य महानगरों की तुलना में काफी ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद मुंबई में 10,854 मामले (4.4 प्रतिशत), बेंगलुरु में 9,229 मामले (3.7 प्रतिशत) और जयपुर में 9,051 मामले (3.7 प्रतिशत) दर्ज किए गए।

End of Feed