Delhi Water Crisis: दिल्ली को हरियाणा से उसके हक का पानी दिलवाने के लिए दिल्ली की जल मंत्री आतिशी शुक्रवार दोपहर 12 बजे से जंगपुरा विधानसभा के भोगल में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने वाली हैं। इसको लेकर जल मंत्री ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि दिल्ली में पानी की कमी बरकरार है। आज भी 28 लाख दिल्ली वालों को पानी नहीं मिल रहा। हर संभव प्रयास के बाद भी हरियाणा सरकार दिल्ली को पूरा पानी नहीं दे रही।
आतिशी का आज से अनिश्चितकालीन अनशन
जंगपुरा में अनिश्चितकालीन अनशन करेगी आतिशी
आतिशी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सिखाया है कि अगर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना हो, तो सत्याग्रह का रास्ता अपनाना होगा। आज से पानी सत्याग्रह शुरू करूंगी। सुबह 11 बजे राजघाट जाऊंगी और गांधी जी को श्रद्धांजलि दूंगी। 12 बजे से भोगल, जंगपुरा में अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत करूंगी। जब तक दिल्ली वालों को हरियाणा से अपने हक का पानी नहीं मिलेगा, तब तक अनशन पर रहूंगी।
बता दें, इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी दिलाने के लिए इंडिया गठबंधन से समर्थन मांगा है। प्रेसवार्ता में उन्होंने BJP पर दिल्ली में जल संकट उत्पन्न करने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता विरोध प्रदर्शन का नाटक कर रहे हैं। उन्हें हरियाणा भवन के सामने प्रदर्शन करना चाहिए जिससे कि दिल्ली को पानी मिल सके।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
