दिल्ली ट्रांसफर पोस्टिंग मामला: अध्यादेश के खिलाफ समर्थन के लिए हेमंत सोरेन से मिले केजरीवाल, जानिए क्या हुई बात

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 2, 2023, 03:16 PM IST

Delhi Transfer Posting Matter: दिल्ली में आईएएस और दानिक्स कैडर के अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ समर्थन के लिए देश के तमाम विपक्षी पार्टियों के नेताओं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने आज झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

Delhi Transfer Posting Matter: दिल्ली में अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रांची जाकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत मुलाकात की और उनसे अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगा। गौर हो कि अध्यादेश को कानून बनाने के लिए छह महीने के भीतर संसद के दोनों सदनों से पास करना होता है। राज्यसभा में विपक्ष मजबूत है। अगर सभी विपक्षी दलों के सांसदों के वोट विरोध में पड़े तो सरकार का यह अध्यादेश पास नहीं हो पाएगा।

Arvind Kejriwal meets Hemant Soren on ordinance

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन से मिले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद बोले केजरीवाल

दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र के अध्यादेश को लेकर रांची में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम देश भर में जा रहे हैं और हमें सभी पार्टियों से अच्छा सहयोग मिला है। मैं हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी को धन्यवाद देता हूं। इस अध्यादेश के खिलाफ हमें सभी समर्थन का आश्वासन दिया। मैं अन्य सभी पार्टियों से भी इस अध्यादेश का विरोध करने की अपील करता हूं। यह अध्यादेश मानसून सत्र के दौरान संसद में पेश किया जाएगा। बीजेपी के पास लोकसभा में बहुमत है लेकिन राज्यसभा में नहीं। इसलिए अगर सभी गैर-बीजेपी पार्टियां एक हो जाएं तो इस अध्यादेश को हराया जा सकता है। यह सिर्फ दिल्ली की बात नहीं है बल्कि देश के संघीय सिद्धांतों की बात है।

End of Feed