दिल्ली ट्रांसफर पोस्टिंग मामला: अध्यादेश के खिलाफ स्टालिन, हेमंत सोरेन से मिलेंगे केजरीवाल, राहुल गांधी-खरगे से भी मांगा समय

  • Agency by: Agency
  • Updated May 31, 2023, 02:12 PM IST

Delhi Transfer Posting Ordinance: दिल्ली ट्रांसफर पोस्टिंग मामले पर केन्द्र सरकार द्वारा जारी अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विभिन्न पार्टियों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में स्टालिन, हेमंत सोरेन से मिलने वाले हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात के लिए समय मांगा है।

Delhi Transfer Posting Ordinance: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण के संबंध में केन्द्र द्वारा जारी अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के वास्ते तमिलनाडु और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे। केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट किया कि केन्द्र के असंवैधानिक- अलोकतांत्रिक ‘दिल्ली विरोधी’ अध्यादेश के खिलाफ द्रमुक (डीएमके) का सहयोग जुटाने के वास्ते तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से कल चेन्नई में मुलाकात होगी। केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि परसों यानी दो जून को मैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में मुलाकात करूंगा। दिल्ली की जनता के खिलाफ लाए गए मोदी सरकार के अध्यादेश के विरोध में उनका समर्थन मांगूंगा।

Arvind Kejriwal, Delhi ordinance controversy, Delhi transfer posting issue

दिल्ली अध्यादेश विवाद: स्टालिन, हेमंत सोरेन से मिलेंगे केजरीवाल

इस अध्यादेश के खिलाफ मांग रहे हैं समर्थन

गौरतलब है कि केंद्र ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और दानिक्स कैडर के अधिकारियों के तबादले और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण बनाने के उद्देश्य से हाल ही में एक अध्यादेश जारी किया था। यह अध्यादेश उच्चतम न्यायालय द्वारा दिल्ली में निर्वाचित सरकार को पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि से संबंधित मामलों को छोड़कर अन्य मामलों का नियंत्रण सौंपने के बाद लाया गया था। अध्यादेश जारी किए जाने के छह महीने के भीतर केंद्र को इसकी जगह संसद में एक विधेयक पेश करना होगा।

End of Feed