चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट

सत्य निकेतन हादसे को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मौके का निरीक्षण किया और AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही इमारत के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

रविवार का दिन राजधानी दिल्ली के लिए भारी दुख और सदमा लेकर आया। यहां दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में दोपहर को एक पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस इमारत में छात्रों के लिए हॉस्टल डेज नाम का एक पीजी चलाया जाता था। हादसे के बाद अब तक राहत और बचाव अभियान अभी भी जारी है। वहीं, अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। आइए जानते हैं हादसे के बाद दिल्ली में इसे लेकर क्या क्या हुआ....

सत्य निकेतन हादसे में दिनभर क्या क्या हुआ?

सत्य निकेतन हादसे में दिनभर क्या क्या हुआ? (फोटो- pti)

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

घटना के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मौके का निरीक्षण किया और AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही इमारत के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मौके के निरीक्षण और प्रारंभिक आकलन के आधार पर मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। सरकार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी भरोसा दिलाया है।

End of Feed