संजय आजाद की दोबारा होगी मेडिकल जांच, स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ FIR में SC/ST एक्ट की धाराएं जुड़ीं; 72 घंटे में गिरफ्तारी का भरोसा

जंतर-मंतर पर संजय आजाद से मारपीट का दावा करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर CJP कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को संसद मार्ग थाने का घेराव किया। मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR में SC/ST एक्ट की संबंधित धाराएं जोड़ दी हैं। पुलिस संजय आजाद की दोबारा मेडिकल जांच कराएगी, जिसके आधार पर हत्या के प्रयास की धारा जोड़ने पर फैसला होगा।

जंतर-मंतर पर संजय नाम के व्यक्ति को पिटने का दावा करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज (Swatantra Bharadwaj) के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़कों पर उतर गए। उन लोगों ने संसद मार्ग थाने को घेर लिया। स्वतंत्र भारद्वाज ने दावा किया था कि उसी ने निशु के पिता को मारा था, जिसके बादकपिल मिश्रा ने दिल्ली पुलिस पर दवाब डालकर उसे छुड़वा लिया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

saurabh bharadwaj (2)

संजय आजाद केस: स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ सड़कों पर उतरी CJP, संसद मार्ग थाने का किया घेराव।

इसी बीच मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR में SC/ST एक्ट की संबंधित धाराएं जोड़ दी हैं। इससे पहले पुलिस ने जानकारी दी थी कि संजय कुमार की शिकायत पर संसद मार्ग थाने में BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था।

End of Feed